शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : यस बैंक, ऐक्सिस बैंक, जीई शिपिंग, दिलीप बिल्डकॉन और कैपिटल फर्स्ट

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, ऐक्सिस बैंक, जीई शिपिंग, दिलीप बिल्डकॉन और कैपिटल फर्स्ट शामिल हैं।

सिकाल लॉजिस्टिक्स : चेन्नई और कामराजार पोर्ट पर वर्दाह चक्रवात के कारण कंपनी का संचालन बाधित हुआ।
यस बैंक : बैंक बॉन्ड के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटायेगा।
जेऐंडके बैंक : बैंक को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 602.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
अलेम्बिक फार्मा : कंपनी को इट्राकोनेजोल कैप्सूल के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली है।
आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन : कंपनी 140.95 करोड़ रुपये में इक्विटी निवेश का अधिग्रहण करेगी।
कैपिटल फर्स्ट : गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों को जारी करने पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 20 दिसंबर को होगी।
दिलीप बिल्डकॉन : कंपनी को आंध्र प्रदेश में 260 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
जागरण प्रकाशन : कंपनी ने पटियाला से अपने रेडियो स्टेशन से प्रसारण शुरू किया है।
जीई शिपिंग : कंपनी ने पुराने सुपरमैक्स ड्राई बल्क वाहक की डिलिवरी ले ली है।
ऐक्सिस बैंक : बैंक ने नोटबंदी के बीच नोटों को गलत तरीके से बदलने के मामले में अपने 24 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!