शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) की सहायक कंपनी को मिला ठेका

ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) की सहायक कंपनी ए2जेड इन्फ्रासर्विसेज को ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका भारत सरकार और दिल्ली सरकार के बीच बनी साझा उद्यम कंपनी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 3 सुविधा प्रबंधन सेवाओं के लिए दिया है। ए2जेड इन्फ्रासर्विसेज को मिले इस ठेके का मूल्य 39.31 करोड़ रुपये है।
बीएसई में ए2जेड इन्फ्रा का शेयर गुरुवार के 42.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 42.95 रुपये पर खुला है। लाल रेखा के आस-पास कारोबार करने के बाद करीब पौने 12 बजे इसमें बढ़त आनी शुरू हुई। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 1.05 रुपये या 2.49% की बढ़त के साथ 644.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!