शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को इट्राकोनाज़ोल कैप्सूल (100 एमजी) के लिए यह मंजूरी मिली है, जिसका इस्तेमाल फंगल संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। 2015 के दौरान इस कैप्सूल का व्यापार कुल 4.2 करोड़ डॉलर का रहा था।
बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर गुरुवार के 617.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 625.00 रुपये पर खुला और 636.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.95 रुपये या 0.80% की हल्की मजबूती के साथ 622.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!