शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनडीटीवी (NDTV) ने की अफ्रीका में शुरुआत

एनडीटीवी (NDTV) ने अफ्रीका में अपने चैनल की शुरुआत कर दी है।

कंपनी ने अफ्रीका के प्रमुख टीवी ऑपरेटर स्टारटाइम्स पर अपने इंग्लिश चैनल एनडीटीवी 24x7 का प्रसारण शुरू कर दिया है। स्टारटाइम्स पर 440 से अधिक चैनलों का प्रसारण होता है, जो नाइजीरिया और तंजानिया जैसे अफ्रीकी देशों में चलते हैं। 
बीएसई में एनडीटीवी का शेयर शुक्रवार को 0.85 रुपये या 1.16% की कमजोरी के साथ 72.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 123.90 रुपये और निचला स्तर 63.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!