शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) को मिली शेयरधारकों की मंजूरी

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी के शेयरधारकों ने डाक मतपत्र के जरिये 10 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों को 1 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों में उप-विभाजित करने की मंजूरी दी है। शेयरों के उप-विभाजन के लिए कंपनी ने 5 जनवरी 2017 बतौर रिकॉर्ड तिथि तय की है।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में आज गिरावट आयी है। कंपनी का शेयर बुधवार के 1,589.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,605.00 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद करीब साढ़े 10 बजे इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। करीब 11.45 बजे यह 17.90 रुपये या 1.13% की कमजोरी के साथ 1,571.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!