शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने किया शेयरों का आवंटन

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बुधवार को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें योग्य कर्मियों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के अंतर्गत शेयर आवंटित किये गये। बैंक ने 10 रुपये की मूल कीमत के 13,390 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर बुधवार के 1,085.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 1,080.00 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ खुल कर अभी तक के कारोबार में इंडसइंड बैंक के शेयर का रुख भी नीचे की तरफ ही रहा है। करीब 1.10 बजे यह 31.95 रुपये या 2.94% की कमजोरी के साथ 1,054.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!