शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने की नयी शाखा की शुरुआत

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने अपनी एक नयी शाखा की शुरुआत की है।

बैंक ने यह शाखा ठाकुर्ली (पूर्व), जिला ठाणे में खोली है। इसके साथ ही बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 738 हो गयी है।
बीएसई में कर्नाटक बैंक के शेयर में आज गिरावट का रुख रहा। बैंक का शेयर बुधवार के 112.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 112.10 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ शुरुआत के साथ ही यह लगातार अंत तक गिरता रहा। कारोबार के अंत में कर्नाटक बैंक का शेयर 3.05 रुपये या 2.72% की कमजोरी के साथ 109.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!