शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आदित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) ने किये शेयर आवंटित

आदित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 22 दिसंबर को हुई अपनी बैठक में कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2013 के तहत 10 रुपये मूल कीमत के 16,997 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। यह इक्विटी शेयर कंपनी के मौजूदा शेयरों के बराबर ही रहेंगे।
बीएसई में आदित्य बिड़ला नुवो का शेयर शुक्रवार के 1,200.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 1,193.55 रुपये पर खुला और अभी तक लाल निशान पर ही है। बाजार में कमजोरी के दौरान करीब 11.20 बजे कंपनी का शेयर भी 16.75 रुपये या 1.40% की गिरावट के साथ 1,183.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!