शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरपीपी इन्फ्रा (RPP Infra) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आरपीपी इन्फ्रा (RPP Infra) के शेयर में 19.98% की जोरदार उछाल आयी, जिससे यह 52 हफ्तों के शिखर पर पहुँच गया।

कंपनी को कुल 54.2 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिले हैं, जिनमें कामराजर पोर्ट से 24.2 करोड़ रुपये और चेन्नई कॉर्पोरेशन से 30 करोड़ रुपये के मिले ठेके शामिल हैं। दोनों ही ठेके कंपनी को निर्माण के लिए मिले हैं।
बीएसई में आरपीपी इन्फ्रा का शेयर मंगलवार के 196.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 203.10 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद पूरे कारोबार के दौरान इसमें बढ़त का रुख ही देखने को मिला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 39.30 रुपये या 19.98% की सानदार मजबूती के साथ 236.00 रुपये पर बंद हुआ, जो कि पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर भी है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख