शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अरबिंदो फार्मा, आईएफसीआई, इंडियाबुल्स हाउसिंग, कैपिटल फर्स्ट और जागरण प्रकाशन

खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें अरबिंदो फार्मा, आईएफसीआई, इंडियाबुल्स हाउसिंग, कैपिटल फर्स्ट और जागरण प्रकाशन शामिल हैं।

अरबिंदो फार्मा - कंपनी को दो सामान्य दवाओं के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली है।
जागरण प्रकाशन - कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 5 जनवरी को होगी जिसमें शेयरों को वापस खरीदने पर विचार किया जायेगा।
स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया है।
मैरिको - मैरिको ने 1,00,000 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
टाइटन सिक्योरिटीज - कंपनी ने सहायक कंपनी की पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।
कैपिटल फर्स्ट - कैपिटल फर्स्ट ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर एनसीडी जारी कर 300,00,00,000 रुपये जुटाये हैं।
इंडियाबुल्स हाउसिंग - कंपनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत 3,05,615 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
आईएफसीआई - आईएफसीआई ने एनएसई में अपनी 3.05% हिस्सेदारी के 25% यानि 3,43,188 इक्विटी शेयर ऑफलोड करने का प्रस्ताव किया है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!