शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) के निदेशक मंडल की बैठक

जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) के निदेशक मंडल की बैठक 5 जनवरी को होगी।

उस बैठक में शेयरों की वापस खरीद के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में जागरण प्रकाशन का शेयर गुरुवार के 173.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 177.70 रुपये पर खुला और 184.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 6.35 रुपये या 3.66% की बढ़त के साथ 179.85 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 213.00 रुपये और निचला स्तर 144.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!