शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

आज कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक हुई जिसमें वारंटों के रूपांतरण पर 10 रुपये प्रति के 13,10,12,263 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया गया।
आज बीएसई में ए2जेड इन्फ्रा के शेयर में बढ़त का रुख रहा। आज यह गुरुवार के 39.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 40.15 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 42.30 रुपये तक चढ़ा और 40.00 रुपये तक गिरा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.85 रुपये या 4.64% की बढ़त के साथ 41.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 51.65 रुपये और निचला स्तर 16.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!