शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने से चढ़ा आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) का शेयर

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को 242.56 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को कर्नाटक में सड़क निर्माण के लिए सीई (एनएच) लोक निर्माण विभाग, कर्नाटक सरकार द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से यह ठेका मिला है। एनएच-50 पर इस निर्माण को कंपनी द्वारा 24 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है।
बीएसई में आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग का शेयर शुक्रवार के 42.55 रुपये के मुकाबले आज बढ़त के साथ 45.30 रुपये पर खुला है। मजबूती स्थिति में कारोबार करते हुए करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 1.95 रुपये या 4.58% की मजबूती के साथ 44.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!