शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने घटायी होम लोन दरें

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने होम लोन दरों में 45 आधार अंकों की कटौती की है।

कंपनी की नयी दरों में 75 लाख रुपये तक के ऋण हेतू महिलाओं के लिए 8.65% और अन्य के लिए 8.70%, 75 लाख रुपये, 3 करोड़ रुपये तक के ऋण हेतू महिलाओं के लिए 8.70% और अन्य के लिए 8.75% तथा 3 से 5 करोड़ रुपये के ऋण हेतू महिलाओं के लिए 8.80% और अन्य के लिए 8.85% होगी। कंपनी की ये दरें 03 जनवरी से प्रभाव में आ चुकी हैं।
आज इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयर में गिरावट का रुख है। बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर मंगलवार के 663.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 665.10 रुपये पर खुला। अपराह्न करीब 12.15 बजे यह 10.10 रुपये या 1.52% की कमजोरी के साथ 652.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!