शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने घटायी एमसीएलआर

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एमसीआर में 70 आधार अंकों तक की कटौती की है।

बैंक ने इसमें ओवर्नाइट के लिए 8.80% से घटा कर 8.10%, एक महीने के लिए 8.85% से घटा कर 8.15% और तीन महीनों के लिए 8.95% से घटा कर 8.70% कर दी हैं। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 9.00% से घट कर 8.30%, एक साल की अवधि के लिए 9.05% के मुकाबले 8.35%, तीन साल की अवधि के लिए 9.05% के मुकाबले 8.50% और पाँच साल की अवधि के लिए 9.25% से घट कर 8.65% होगी। बैंक की ये नयी दरें 07 जनवरी से प्रभाव में आयेंगी।
आज बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर मजबूत स्थिति में रहा। बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर बुधवार के 148.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 149.90 रुपये पर खुला। हरे निशान पर कारोबार करते हुए अंत में यह 2.35 रुपये या 1.59% की मजबूती के साथ 150.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख