शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए उछला बीईएमएल (BEML) का शेयर

बीईएमएल (BEML) के शेयर में 14% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।

भारत सरकार बीईएमएल में अपनी हिस्सेदारी घटायेगी, जिसके बाद ही कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। रक्षा मंत्रालय की आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बीईएमएल में 54.03% में से 26% हिस्सेदारी घटाने की मंजूरी दी है, जिसे भारत सरकार द्वारा मान्यता मिलने वाले योग्य खरीदार को बेचा जायेगा।
बीएसई में बीईएमएल का शेयर शुक्रवार के 993.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 984.10 रुपये के स्तर पर खुला, मगर शुरुआती कारोबार से ही ऊपर चढ़ा। करीब 10.50 बजे कंपनी का शेयर 139.65 रुपये या 14.06% की हल्की बढ़त के साथ 1,133.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,247.20 रुपये और निचला स्तर 770.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!