शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals) ने वाणिज्यिक पत्र जारी करके 75 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने यह वाणिज्यिक पत्र एचडीएफसी बैंक को जारी किये हैं, जो कि 30 मार्च 2017 को परिपक्व होंगे। इससे पहले कंपनी ने 30 दिसंबर 2016 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 175 करोड़ रुपये मूल्य के वाणिज्यिक पत्र जारी किये थे।
बीएसई में राष्ट्रीय केमिकल्स का शेयर शुक्रवार के 54.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 54.95 रुपये के स्तर पर खुला और 56.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो कि इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 2.20 रुपये या 4.03% की मजबूती के साथ 56.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!