शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) के उत्पादन और बिक्री में हुई बढ़त

टाटा स्टील (Tata Steel) के उत्पादन और बिक्री में सालाना आधार पर बढ़त हुई है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में 2.68 मिलियन टन गर्म स्टील, 2.54 मिलियन टन क्रूड स्टील, 2.51 मिलियन टन बिक्री योग्य स्टील का उत्पादन किया था। इसके मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 3.40 मिलियन टन गर्म स्टील, 3.15 मिलियन टन क्रूड स्टील, 3.16 मिलियन टन बिक्री योग्य स्टील का उत्पादन किया है। इस अवधि में टाटा स्टील की बिक्री भी 2.34 मिलियन टन से बढ़ कर 2.99 मिलियन टन रही।
बीएसई में टाटा स्टील के शेयर में उतार-चढ़ाव जारी है, मगर यह हरे निशान पर है। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 419.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 423.20 रुपये के स्तर पर खुला और 423.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.15 बजे कंपनी का शेयर 2.30 रुपये या 0.55% की बढ़त के साथ 422.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!