शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीसी (HCC) को मिला 368.6 करोड़ रुपये का ठेका

एचसीसी (HCC) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को 368.6 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका जम्मू-कश्मीर में केबल-धारित पुल के निर्माण के लिए इरकोन इंटरनेशनल से मिला है। इस परियोजना की समाप्ति अवधि 36 महीनों की है।
बीएसई में एचसीसी का शेयर शुक्रवार के 41.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 41.65 रुपये के स्तर पर खुला और 42.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 40.35 रुपये रहा। कारोबार के आखरी घंटे में आयी मजबूती से कंपनी का शेयर 0.15 रुपये या 0.36% की मामूली बढ़त के साथ 41.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!