शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए उछला आंध्रा पेट्रोकेमिकल्स (Andhra Petrochemicals) का शेयर

आज आंध्रा पेट्रोकेमिकल्स (Andhra Petrochemicals) के शेयर में करीब 5% की मजबूती आयी है।

कंपनी ने बीएसई को अपने विशाखापटनम स्थित संयंत्र के दोबारा चालू होने की जानकारी दी है। कंपनी ने इस संयंत्र को 19 दिसंबर से आयात में भारी उछाल के कारण बंद किया था।
बीएसई में आंध्रा पेट्रोकेमिकल्स का शेयर सोमवार के 25.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 26.00 रुपये पर खुला और 26.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 2 बजे इसमें एक जोरदार उछाल आयी है। कारोबार समाप्ति के अंतिम समय में कंपनी के शेयर में 1.25 रुपये या 4.98% की मजबूती के साथ 26.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!