शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन इंडिया (Welspun India) करेगी 4,000 करोड़ रुपये का निवेश

वेलस्पन इंडिया (Welspun India) ने 4,000 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए तीन समझौते किये हैं।

कंपनी ने गुजरात में चल रहे वाइब्रेंट गुजरात समिट 2017 में तीन बड़ी टेक्सटाइल परियोजनाओं में निवेश केलिए यह समझौते किये हैं। कंपनी इसमें से 2,000 करोड़ रुपये एकीकृत टेक्सटाइल उत्पादन जोन के निर्माण के लिए, 1,000 करोड़ रुपये तकनीकी टेक्सटाइल व्यापार और बाकी 1,000 करोड़ रुपये अपनी एडवांस्ड टेक्सटाइल इकाई में निवेश करेगी।
बीएसई में वेलस्पन इंडिया का शेयर मंगलवार के 68.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 69.00 रुपये पर खुला। 3 बजे तक हल्की बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद आखरी आधे घंटे में इसमें काफी तेजी आयी और यह 3.35 रुपये या 4.90% की बढ़त 71.75 रुपये के उच्च स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!