शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा हॉलिडेज (Mahindra Holidays) की सहायक कंपनी ने खरीदी हिस्सेदारी

महिंद्रा हॉलिडेज (Mahindra Holidays) की सहायक कंपनी एसएआरएल लक्जमबर्ग ने फिनलैंड की कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी ने हॉलिडे क्लब की अतिरिक्त 6.33% हिस्सेदारी करीब 31.61 अरब रुपये में खरीदी है। इसके साथ ही एसएआरएल लक्जमबर्ग के पास हॉलिडे क्लब की कुल 91.94% हिस्सेदारी हो गयी है।
बीएसई में महिंद्रा हॉलिडेज का शेयर बुधवार के 400.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 404.80 रुपये पर खुला और 407.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.05 बजे कंपनी के शेयर में 0.25 रुपये या 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 400.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में यह 513.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 322.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!