शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) के शुद्ध मुनाफे में 17.2% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) का मुनाफा 17.2% बढ़ा है।

कंपनी का मुनाफा 49.3 करोड रुपये से बढ़ कर 57.8 करोड़ रुपये रहा। हालांकि सालाना आधार पर कंपनी की कुल तिमाही आमदनी 196 करोड़ रुपये से 4.7% घट कर 187 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में बजाज कॉर्प का शेयर बुधवार के 371.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 372.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 387.00 रुपये और निचला स्तर 370.05 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.05 रुपये या 1.36% की बढ़त के साथ 376.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!