शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) के तिमाही मुनाफे और आमदनी में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इन्फोसिस (Infosys) के मुनाफे और आमदनी में बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा 3,163 करोड़ रुपये से 13.78% बढ़ कर 3,599 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी आमदनी 13,562 करोड़ रुपये से 10.22% बढ़ कर 14,949 करोड़ रुपये हुई। बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयर में आज गिरावट का रुख है।
आज बीएसई में इन्फोसिस का शेयर गुरुवार के 1,000.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 1,026.35 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 6.40 रुपये या 0.64% की गिरावट के साथ 993.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!