शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रियल (Reliance Industrial) के मुनाफे में 32.5% की गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रियल (Reliance Industrial) के मुनाफे में 32.5% की गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा 4 करोड़ रुपये से घट कर 2.7 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि इसकी आमदनी 22.1 करोड़ रुपये से 4.1% की बढ़त के साथ 23 करोड़ रुपये हुई। कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयर में आज बढ़त आयी है।
आज बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रियल का शेयर गुरुवार के 401.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 399.20 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे इसे ऊपर उठना शुरू किया और सवा 10 बजे यह 11.05 रुपये या 2.75% की मजबूती के साथ 413.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!