शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने शुरू की डिजिटल कार सेवा

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने डिजिटल कार सेवा शुरू की है।

खबरों के अनुसार कंपनी ने कारवर्क्ज नाम से बहु-उत्पाद कारों के लिए इस डिजिटल कार सेवा को आरंभ किया है। कंपनी इसके जरिये कार मालिकों को सकल कार सेवा कार्यशाला मुहैया करायेगी। इस सेवा के लिए अभी महिंद्रा की 1,000 कार्यशालाएँ शुरू की गयी हैं, जिन्हें साल के अंत तक 4,500 तक पहुँचाया जायेगा।
आज बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर गुरुवार के 1,215.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 1,220.00 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 8.40 रुपये या 0.69% की बढ़त के साथ 1,223.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!