शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए लुढ़का गोवा कार्बन (Goa Carbon) का शेयर

गोवा कार्बन (Goa Carbon) के शेयर में आज 9% से अधिक की गिरावट आयी है।

कंपनी के शेयर में कमजोरी इसके खराब तिमाही नतीजों के कारण आयी है। वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का घाटा 0.90 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1.09 करो़ड़ रुपये हो गया। इसके अलावा गोवा कार्बन की आमदनी 89.79 करोड़ रुपये से घट कर 71.95 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में गोवा कार्बन का शेयर गुरुवार के 125.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 127.55 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे तक हरे निशान पर कारोबार करने के बाद इसमें भारी गिरावट आयी और 112.00 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया। अपराह्न करीब 2.30 बजे गोवा कार्बन के शेयर में 11.90 रुपये या 9.45% की भारी गिरावट के साथ 114.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!