शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद गृह फाइनेंस (Gruh Finance) का शेयर कमजोर

गृह फाइनेंस (Gruh Finance) ने वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हुए 53.74 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले कंपनी का लाभ 19.16% की बढ़त के साथ 64.04 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 323.55 करोड़ रुपये से 17.76% बढ़ कर 381.02 करोड़ रुपये हुई।
बीएसई में गृह फाइनेंस का शेयर गुरुवार के 339.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 337.10 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 340.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 325.00 रुपये तक फिसला। अपराह्न 3.10 बजे गृह फाइनेंस के शेयर में 7.00 रुपये या 2.06% की कमजोरी के साथ 332.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!