शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेशनल स्टील (National Steel) के तिमाही लाभ में हुई 264.04% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में नेशनल स्टील (National Steel) का लाभ 264.04% बढ़ा।

कंपनी का मुनाफा 1.18 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4.30 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर इसकी आमदनी भी 843.37 करोड़ रुपये से 14.38% बढ़ कर 964.72 करोड़ रुपये रही। बेहतर तिमाही नतीजों से आज कंपनी के शेयर में भी मजबूती आयी।
बीएसई में नेशनल स्टील का शेयर गुरुवार के 20.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 20.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 21.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 20.95 रुपये तक ही फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.00 रुपये या 4.80% की बढ़त के साथ 21.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!