शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमसीएक्स (MCX) के तिमाही लाभ में 93.77% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एमसीएक्स (MCX) के लाभ में 93.77% की बढ़त हुई है।

कंपनी को पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में 17.51 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, जो इस बार बढ़ कर 33.93 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा एमसएक्स की कुल आमदनी 56.96 करोड़ रुपये से 20.43% बढ़ कर 68.60 रुपये हो गयी।
बीएसई में एमसीएक्स (MCX) का शेयर शुक्रवार को 31.90 रुपये या 2.61% की कमजोरी के साथ 1,190.40 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,420.00 रुपये और निचला स्तर 726.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!