शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) जारी करेगी शेयर और वारंट

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) ऋणदाताओं को शेयर और प्रमोटर कंपनी को वारंट जारी करेगी।

कंपनी 31 ऋणदाताओं को 37.10 रुपये के अधिमूल्य के साथ 2 रुपये मूल कीमत के 6,39,38,606 इक्विटी शेयर प्रति 39.10 रुपये के भाव पर जारी करेगी, जिनका कुल मूल्य 250 करोड़ रुपये है। इसके अलावा एक प्रमोटर कंपनी को 2 रुपये (37.10 रुपये प्रति वारंट के अधिमूल्य के साथ) मूल कीमत के 1,91,81,586 परिवर्तनीय वारंट जारी करेगी।
बीएसई में जिंदल स्टेनलेस का शेयर शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में सपाट 38.85 रुपये पर ही खुला। करीब 11.30 बजे कंपनी का शेयर 0.05 रुपये या 0.13% की बेहद मामूली बढ़त के साथ 38.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!