शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए 10% से अधिक उछला एसपीएमएल इन्फ्रा (SPML Infra) का शेयर

एसपीएमएल इन्फ्रा (SPML Infra) के शेयर में 10% से अधिक उछाल आयी है।

एसपीएमएल इन्फ्रा के शेयर में तेजी इसे 4 विभिन्न व्यापारों में मिले कुल 800 करोड़ रुपये के ठेके मिलने से आयी है। कंपनी को ऊर्जा सबस्टेशन व्यापार में 590.97 करोड़ रुपये, पानी और अपशिष्ट जल उपचार व्यापार में 121 करोड़ रुपये, नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कारोबार में 60 करोड़ रुपये और छत सौर बिजली कारोबार में 22 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
बीएसई में एसपीएमएल इन्फ्रा का शेयर शुक्रवार के 55.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 55.85 रुपये पर खुला और सवा 11 बजे तक इसी स्तर पर कारोबार करता रहा। इसके बाद इसमें एक जोरदार उछाल आयी, जिससे कंपनी के शेयर ने 66.95 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 5.80 रुपये या 10.39% की शानदार बढ़त के साथ 61.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!