शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) को 499.26 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 499.26 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 418.90 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय भी 3139.21 करोड़ रुपये के मुकाबले 3527.93 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही लाभ में 19.18% और आमदनी में 12.38% की बढ़त हुई है।
बीएसई में एलआईसी हाउसिंग का शेयर शुक्रवार के 530.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त 534.40 रुपये पर खुला और 541.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब 3.15 बजे कंपनी का शेयर 7.10 रुपये या 1.34% की मजबूती के साथ 537.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!