शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचआईएल (HIL) को हुआ लाभ, शेयर मजबूत

एचआईएल (HIL) ने वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 8.06 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में एचआईएल को 3.89 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि कंपनी की कुल आय 198.59 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 214.55 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में एचआईएल का शेयर शुक्रवार के 626.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट 625.00 रुपये पर खुला और 643.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। 605.00 रुपये के निचले स्तर से संभल कर कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 15.00 रुपये या 2.40% की मजबूती के साथ 241.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!