शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने किये शेयर आवंटित

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने आज इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।

बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2017 के तहत 2 रुपये प्रति के 35,100 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। इसके साथ ही बैंक की कुल चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 4,78,30,88,846 रुपये हो गयी है।
बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर शुक्रवार के 472.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट 471.00 रुपये पर खुला और 480.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 468.40 रुपये रहा। कारोबार के अंत में ऐक्सिस बैंक का शेयर 5.05 रुपये या 1.07% की बढ़त के साथ 478.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!