शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों से स्टरलाइट टेक (Sterlite Tech) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

स्टरलाइट टेक (Sterlite Tech) के तिमाही शुद्ध लाभ में 63% की वृद्धि हुई है।

कंपनी का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 30 करोड़ रुपये रहा था, जो चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में 49 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 596 करोड़ रुपये से 23% बढ़ोतरी के साथ 732 करोड़ रुपये हुई।
बीएसई में स्टरलाइट टेक का शेयर मंगलवार के 106.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 107.60 रुपये पर खुला और 115.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो कि इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 2.70 रुपये या 2.53% की मजबूती के साथ 109.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!