शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एचसीएल टेक, पीएनबी, ऐक्सिस बैंक, अरबिंदो फार्मा और ग्लेनमार्क फार्मा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एचसीएल टेक, पीएनबी, ऐक्सिस बैंक, अरबिंदो फार्मा और ग्लेनमार्क फार्मा शामिल हैं।

एचसीएल टेक : एचसीएल टेक के साथ जियोमेट्रिक सॉफ्टवेयर के विलय को दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंजूरी दे दी।
केपीआईटी टेक : कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 73.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
पीएनबी : पीएनबी ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स के साथ समझौता किया है।
एग्रो टेक : एग्रो टेक के तिमाही लाभ में 29.7% और आमदनी में 1.9% की हल्की बढ़त हुई।
ग्लेनमार्क फार्मा : ग्लेनमार्क फार्मा को उच्च रक्तचाप की दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी प्राप्त हुई है।
सास्केन कम्युनिकेशंस : सास्केन कम्युनिकेशंस का तिमाही लाभ 34.4% और आमदनी 6.2% बढ़ी।
अरबिंदो फार्मा : अरबिंदो फार्मा को एचआईवी/एड्स के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।
हैटसन एग्रो : हैटसन एग्रो का तिमाही लाभ 63.6% की बढ़त के साथ 28.8 करोड़ रुपये रहा।
ऐक्सिस बैंक : बैंक आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगा।
इंटरनेशनल पेपर : इंटरनेशनल पेपर का तिमाही शुद्ध मुनाफा 45.6% की बढ़त के साथ 21.7 करोड़ रुपये रहा। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!