शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) को हुआ 73.5 करोड़ रुपये का मुनाफा

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 73.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 72 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान केपीआईटी टेक की आमदनी 831 करोड़ रुपये की तुलना में सपाट 830.2 करोड़ रुपये रही। सामान्य तिमाही नतीजों से कंपनी के शेयर में आज गिरावट आयी है।
बीएसई में केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर बुधवार के 144.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 141.00 रुपये पर खुला। अभी तक लाल निशान पर ही रहने के बाद करीब साढ़े 10 बजे केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर 3.55 रुपये या 2.45% की कमजोरी के साथ 141.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!