शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैटसन ऐग्रो (Hatsun Agro) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में हैटसन ऐग्रो (Hatsun Agro) के शुद्ध लाभ में 63.6% की बढ़त हुई है।

इस बीच कंपनी की आमदनी में भी 13.9% की वृद्धि हुई। हैटसन ऐग्रो का तिमाही मुनाफा 17.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 28.8 करोड़ रुपये और आमदनी 831 करोड़ रुपये की तुलना में 946.8 करोड़ रुपये हुई।
बीएसई में हैटसन ऐग्रो का शेयर बुधवार के 399.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 411.00 रुपये पर खुला और 420.40 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। करीब 11.35 बजे हैट्सन ऐग्रो का शेयर 17.95 रुपये या 4.49% की मजबूती के साथ 417.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!