शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीबी कॉर्प (DB Corp) को हुआ 118.62 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

डीबी कॉर्प (DB Corp) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 118.62 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसकी तुलना में कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 110.76 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आमदनी भी 589.41 करोड़ रुपये से बढ़ कर 627.02 करोड़ रुपये हो गयी। सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही लाभ में 7.09% और आमदनी में 6.38% की बढ़त हुई है।
बीएसई में डीबी कॉर्प का शेयर बुधवार के 355.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 358.00 रुपये पर खुला और 364.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.50 बजे डीबी कॉर्प के शेयर में 1.35 रुपये या 0.38% की मामूली बढ़त के साथ 357.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!