शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) ने पेश किये शानदार तिमाही नतीजे

यस बैंक (Yes Bank) ने वित्त वर्ष 2016-17 तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

तीसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 882.63 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 675.74 करोड़ रुपये था। कुल आय पिछले साल की समान तिमाही की 4,122.12 करोड़ रुपये की तुलना में 5,229.96 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर बैंक के तिमाही लाभ में 30.61% और आमदनी में 26.87% की बढ़त हुई।
बीएसई में यस बैंक का शेयर बुधवार के 1,346.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 1,345.05 रुपये पर खुला। करीब पौने 3 बजे यस बैंक के शेयर में 6.10 रुपये या 0.45% की हल्की बढ़त के साथ 1,352.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!