शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ऐक्सिस बैंक, मदरसन सूमी, माइंडट्री, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टीवीएस मोटर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ऐक्सिस बैंक, मदरसन सूमी, माइंडट्री, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टीवीएस मोटर शामिल हैं।

ऐक्सिस बैंक : बैंक का तिमाही लाभ 73.4% की भारी गिरावट के साथ 579.6 करोड़ रुपये रहा।
माइंडट्री : कंपनी का तिमाही मुनाफा 8.8% की बढ़त के साथ 103.1 करोड़ रुपये रहा।
एलेम्बिक फार्मा : आमदनी में 8.9% की बढ़त के कारण तीसरी तिमाही में कंपनी मुनाफे में रही।
मदरसन सूमी : कंपनी 60.9 करोड़ डॉलर में पीकेसी ग्रुप खरीदेगी।
कैडिला हेल्थकेयर : कैडिला हेल्थकेयर ने अमेरिकी स्पेशियलिटी पेन बाजार में कदम रखा है।
बजाज ऑटो : कंपनी ने केटीएम के 2 वेरिएंट बाजार में उतारे हैं।
हैवेल्स इंडिया : हैवेल्स इंडिया इलेक्ट्रॉनिक पर्सनल केयर श्रेणी में शुरुआत करेगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया : सरकार बैंक में 1,894 करोड़ रुपये की पूँजी लगायेगी।
टीवीएस मोटर : कंपनी को सेलफोन रिंग डिटेक्टिव डिवाइस के लिए पेटेंट मिला है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!