शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) खरीदेगी 75.1% हिस्सेदारी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने एक टर्की आधारित कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है।

कंपनी ने हिसारलर मैकिना सनायी, टर्की की 75.1% शेयर पूँजी में निवेश करने के लिए 127 करोड़ रुपये मूल्य के निवेश से शेयर सदस्यता समझौता किया है। हिसारलर इंडस्ट्रियल केबिनेट्स और खेती की मशीनों के बाजार की एक प्रमुख कंपनी है। यह खरीदारी सौदा लगभग 3 महीनों में पूरा किया जायेगा।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर गुरुवार के 1,211.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला। 1,216.85 रुपये के स्तर तक चढ़ने के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। करीब 10.40 बजे यह 8.20 रुपये या 0.68% की गिरावट के साथ 1,202.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!