शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

किर्लोस्कर न्यूमैटिक (Kirloskar Pneumatic) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

किर्लोस्कर न्यूमैटिक (Kirloskar Pneumatic) ने अपने तिमाही वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इन नतीजों में सालाना आधार पर सितंबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 288.93% बढ़ा है। साथ ही इसकी आमदनी में भी 21.66% की बढ़त हुई। कंपनी को तीसरी तिमाही में 20.03 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 5.15 करोड़ रुपये रहा था। किर्लोस्कर न्यूमैटिक की कुल आमदनी 103.61 करोड़ रुपये से बढ़ कर 126.06 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में किर्लोस्कर न्यूमैटिक का शेयर गुरुवार के 864.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 905.00 रुपये खुला और 1,028.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर है। उच्च स्तर से थोड़ी गिरावट के बाद करीब 11.50 बजे यह 85.85 रुपये या 9.94% की मजबूती के साथ 949.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!