शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंट पेपर (Orient Paper) के मुनाफे में 55.20% की गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में ओरिएंट पेपर (Orient Paper) के मुनाफे में 55.20% की गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा 6.43 करोड़ रुपये से घट कर 2.88 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच कंपनी की आमदनी 389.01 करोड़ रुपये से 1.91% घट कर 381.57 करोड़ रुपये रही। कमजोर तिमाही नतीजों का कंपनी के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई में ओरिएंट पेपर का शेयर गुरुवार के 76.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 76.65 रुपये खुला। करीब पौने 2 बजे यह 71.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में ओरिएंट पेपर का शेयर 3.05 रुपये या 3.97% की कमजोरी के साथ 73.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!