शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हिंदुस्तान यूनिलीवर, अशोक बिल्डकॉन, एशियन पेंट्स, भारती इन्फ्राटेल और जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, अशोक बिल्डकॉन, एशियन पेंट्स, भारती इन्फ्राटेल और जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स शामिल हैं।

जेएम फाइनेंशियल : कंपनी का तिमाही मुनाफा 117.1 करोड रुपये से बढ़ कर 118.6 करोड़ रुपये रहा।
ट्रेंट : ट्रेंट के मुनाफे में 14% और आमदनी नें 14.9% की बढ़त हुई है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर : सालाना आधार पर हिंदुस्तान यूनीलिवर का लाभ 6.9% बढ़ा, जबकि आमदनी में हल्की गिरावट आयी।
अशोक बिल्डकॉन : कंपनी का शुद्ध लाभ 19.9 करोड़ रुपये की तुलना में 42.7 करोड़ रुपये रहा।
भारती इन्फ्राटेल : भारती इन्फ्राटेल का मुनाफा 19.8% घट कर 620.4 करोड़ रुपये रह गया।
एशियन पेंट्स : एशियन पेंट्स को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 489.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
कर्नाटक बैंक : बैंक का मुनाफा 29.3% घट कर 68.5 करोड़ रुपये रह गया।
एलऐंडटी इन्फोटेक : एलऐंडटी इन्फोटेक के तिमाही मुनाफे में 6.7% और आमदनी में 4% की बढ़त हुई है।
जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स : जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स के तिमाही शुद्ध लाभ में 3 गुना बढ़त हुई।
डायमंड पावर : कंपनी ने 19.97 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!