शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स (JSW Holdings) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स (JSW Holdings) ने वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दी है।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स के मुनाफे में 257.69% और आमदनी में 185.71% की जोरदार बढ़त हुई है। कंपनी का मुनाफा 5.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.6 करोड़ रुपये और आमदनी 7.7 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़ कर 22 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स का शेयर सोमवार के 1,494.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,525.00 रुपये पर खुला और 1,566.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। करीब 1.15 बजे जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स के शेयर में 20.10 रुपये या 1.34% मजबूती के साथ 1,515.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथऩ, 24 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!