शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को हुआ 3,865.33 करोड़ रुपये का मुनाफा

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

कंपनी का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 3,356.84 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,865.33 करोड़ रुपये रहा। साथ ही बैंक की कुल आय 18,283.31 करोड़ रुपये से बढ़ कर 20,748.27 करोड़ रुपये हो गयी। इस प्रकार बैंक के तिमाही लाभ में सालाना आधार पर 15% और कुल आय में 13.48% की बढ़त हुई है। इसके अलावा बैंक के पास जमाओं में भी सालाना आधार पर 21.1% की वृद्धि हुई, जबकि शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.2% के मुकाबले घट कर 4.1% रह गया।
बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर सोमवार के 1,244.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,250.00 रुपये पर खुला और 1,269.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.40 बजे एचडीएफसी बैंक के शेयर में 23.50 रुपये या 1.89% मजबूती के साथ 1,268.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथऩ, 24 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!