शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे के बावजूद इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) का शेयर मजबूत

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) को 554.44 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही इसे 1,425.06 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 6,445.78 करोड़ रुपये से 13.12% घट कर 5,599.50 करोड़ रुपये रह गयी। बैंक की निवेश से आय भी सालाना आधार पर 1,629.01 करोड़ रुपये से घट कर 1,254.03 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर मंगलवार के 25.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 26.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 12 बजे तक लाल निशान पर रहते हुए इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर 0.80 रुपये या 3.15% की बढ़त के साथ 26.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!