शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International) ने किये वित्तीय नतीजे घोषित

कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा कर दी है।

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हुए 82.23 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की तुलना में इस बार कंपनी का मुनाफा 37% बढ़ कर 112.67 करोड़ रुपये रहा। हालांकि कोरोमंडल इंटरनेशनल की कुल आय 2,779.56 करोड़ रुपये से घट कर 2,270.41 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में कोरोमंडल इंटरनेशनल का शेयर मंगलवार के 327.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 331.65 रुपये पर खुला और 347.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी का शेयर 6.85 रुपये या 2.09% की गिरावट के साथ 334.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!